फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   makar sankranti celebrated

जनपद में रही मकर संक्रांति की धूम

Sat, 15 Jan 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti celebrated
भागलपुर के कालीचरण घाट पर सरयू नदी में स्नान करते श्रद्घालु - फोटो : SALEMPUR
जनपद में रही मकर संक्रांति की धूम
विज्ञापन

परंपरागत ढंग से मनाया गया पर्व, रोडवेज परिसर, मालवीय रोड में आयोजित हुआ सहभोज
किशोर एवं युवाओं ने छतों पर लिया पतंगबाजी का आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भागलपुर/बरहज। मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को जिले में पूरे भक्ति भाव एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया। पवित्र नदियों में सुबह में ही स्नान कर श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया। भोर से ही नदी-घाटों पर श्रद्धालु उमड़े रहे। उपासकों ने साफ-सफाई करने के बाद स्नान किया और अनाज, तिल को छूकर इसको दान दिया। घरों में खिचड़ी बनाई गई और इसका उत्साह के साथ सेवन किया गया। स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से कई जगहों पर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आम से लेकर खास तक को खिचड़ी आदर भाव से खिलाई गई।
पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। दान पुण्य करने के लिए सामान पहले से ही निकाल दिए गए थे। जो लोग नदियों तक नहीं पहुंच पाए, उन्होंने घरों में ही स्नान किया। ठंड के चलते जो लोग नहाने से बच रहे थे, या घर में मौजूद बुजुर्गों ने भी पवित्र दिन को देखते हुए गर्म पानी से स्नान किया और भगवान सूर्य को आचमन कर स्तुति की। इसके बाद अनाज, दाल, सब्जी, तिल, कपड़े एवं जरूरत के अन्य सामान का दान किया गया। स्नान करने के लिए घरों-मोहल्लों में सुबह से ही उत्साह रहा। युवाओं एवं किशोरों ने कई दिनों के बाद खिली धूप में पतंग व मांझा खरीदकर छतों पर पतंगबाजी का आनंद उठाया। उधर, रोडवेज परिसर में दीनानाथ मिश्र, महंथ प्रताप सिंह, शक्ति शरण सिंह, अनिरुद्घ सिंह एवं अन्य परिवहन कर्मियों की ओर से सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारी संजय केडिया, नगर पालिकाध्यक्ष अलका सिंह, एआरएम ओम कुमार मिश्रा, एसएसआई राकेश पति त्रिपाठी, कामेश्वर सिंह, दिनेश शाही, रविंद्र सिह, विष्णुदेव सिंह, एसके सिंह, सतीश शाही, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुशवाहा, संदीप कुमार, चंदन पांडेय, सोनू तिवारी, अनिल कुमार, विवेक दूबे, मकबूल अंसारी, जेपी सिंह, संतोष, प्रमोद मिश्रा आदि मौजूद रहे। मालवीय रोड में स्वर्णकार समाज की ओर से सहभोज का आयोजन कर लोगों को खिचड़ी खिलाई गई। भागलपुर में सरयू नदी तट के कालीचरण घाट पर श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर शनिवार को पवित्र सरयू नदी में स्नान कर दान पुण्य किया। ठंड पर आस्था भारी नजर आई। भीषण ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोर से ही स्नान शुरू कर दिया। स्नान के बाद लोगों ने भगवान सूर्य का पूजन कर लाई तिल खिचड़ी का दान भी किया। मौके पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा इंतजाम किया गया था। शीतला माता मंदिर पर लोगों द्वारा सहभोज का आयोजन किया गया। बरहज में सरयू घाट, महेन, कपरवार, पैना स्थित घाटों पर भोर से ही श्रद्धालु स्नान दान के लिए जुटे रहे।
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ सहभोज का आयोजन
भाटपाररानी। संक्रांति के पर्व पर शनिवार को जगह-जगह लोगों ने नदियों में स्नान कर दानपुण्य किया और खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। साथ ही गरीबों और दीन दुखियों को दान भी किया गया। चनुकी बाजार, सवरेजी, हनुमान मंदिर, चकिया सहित अनेक मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर गांव के लोगों ने खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया। इसमें गणमान्य नागरिकों से लेकर दीन-दुखियों और गरीबों ने खिचड़ी भोज का लुत्फ उठाया । नगर के व्यवसायी राजकुमार जायसवाल की ओर से कोरोना नियमों का पालन करते हुए अपने परिवार के सदस्यों के बराबर तौल कर असहायों में अनाज, वस्त्र आदि का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed