{"_id":"6616ec17391d262ad50a7834","slug":"majistrate-trained-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-123142-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण
Thu, 11 Apr 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण में 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को विकास भवन के गांधी सभागार में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दो पालियों में हुआ। प्रथम पाली में विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना व द्वितीय पाली में विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी, सलेमपुर व बरहज का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। पोलिंग पार्टी रवानगी होने के समय मतदेय स्थल पर पहुंचने के बाद व मतदान के दिन की जाने वाली कार्रवाई को भली-भांति समझ लें। प्रशिक्षण में 156 सेक्टर मजिस्ट्रेट में 152 उपस्थित रहे। जबकि अनुपस्थित चार सेक्टर मजिस्ट्रेट डाॅ. अरूण कुमार, चिकित्साधिकारी कार्यालय जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी, डाॅ. पंकज शुक्ला असिस्टेंट प्रोफेसर दीनानाथ राजकीय महिला पीजी काॅलेज, अमित कुमार सिंह ईओ नगर पंचायत भटनी, हिमांशु प्रताप सिंह, ईओ नगर पंचायत सलेमपुर/ तरकुलवा का मोबाइल स्वीच आफ पाया गया।
स्टेट लेवल नामित मास्टर ट्रेनर शशांक शेखर द्विवेदी, प्रवक्ता, रा०पा० चरियॉव बुजुर्ग ने ईवीएम को जोड़ने व सील करने की प्रक्रिया पर चर्चा की। साथ ही एमपीएस एप एवं जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी से परिचय कराया।
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनर निशेष कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान के दौरान होने वाली प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर राधाकृष्ण शाही, सहायक अध्यापक ने ईवीएम को जोड़ने व सील करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।