फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Main canal broke in Mundera chand crops of three villages drowned

Deoria News: देवरिया में मुख्य नहर टूटी, तीन गांवों की फसलें डूबीं

Sat, 07 Jan 2023 04:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Jan 2023 04:39 PM IST
सार

देसही देवरिया क्षेत्र के मुंडेराचंद चौराहा पर (देवरिया - हेतिमपुर मुख्य मार्ग) नहर पर पुल निर्माण कार्य चल रहा है। विभाग की तरफ से कुछ माह पहले ही वहां नहर को मशीन लगाकर बांध दिया गया था। अब नहर में पानी आने पर भी नहर विभाग की तरफ से वहां नहर में न ही पाइप डाला गया न ही पानी आगे जाने के लिए खोला गया। शुक्रवार की रात पानी और ज्यादा आने की वजह से दबाव बढ़ने पर नहर टूट गई।

विज्ञापन
Main canal broke in Mundera chand crops of three villages drowned
देवरिया में फसल डूबी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के मुंडेराचंद चौराहा पर मुख्य नहर टूटने से तीन गांवों के किसानों की करीब 70 एकड़ फसल डूब गई है। शनिवार सुबह किसानों ने जुटकर नहर को बांधा। फसल बर्बाद होने से किसान परेशान हैं। वे इसे विभाग की लापरवाही बताकर आक्रोश जता रहे हैं। स्थानीय चौराहे पर नहर पर पुल बन रहा है। इसलिए नहर को बांध दिया गया था। इससे पानी आगे नहीं बढ़ पाया और रात को नहर टूट गई।

विज्ञापन


देसही देवरिया क्षेत्र के मुंडेराचंद चौराहा पर (देवरिया - हेतिमपुर मुख्य मार्ग) नहर पर पुल निर्माण कार्य चल रहा है। विभाग की तरफ से कुछ माह पहले ही वहां नहर को मशीन लगाकर बांध दिया गया था। अब नहर में पानी आने पर भी नहर विभाग की तरफ से वहां नहर में न ही पाइप डाला गया न ही पानी आगे जाने के लिए खोला गया। शुक्रवार की रात पानी और ज्यादा आने की वजह से दबाव बढ़ने पर नहर टूट गई।
विज्ञापन


इससे मुंडेरा चंद, डुमरी एखलाश और भटनी बुजुर्ग सहित तीन ग्रामसभाओं के किसानों की 70 एकड़ के करीब फसलें पानी में डूब गईं। शनिवार की सुबह किसानों ने अपनी फसलों को डूबा देखा तो हैरान हो गए। कड़ाके की ठंड में उन्होंने खुद नहर को बांधा। लोगों की नाराजगी देखते हुए जिम्मेदारों ने वहां पाइप लगाकर नहर में पानी की सप्लाई आगे बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेश चंद, नितेश चंद, विनय चंद, उमेश सिंह, परमहंस सिंह, जोगी गुप्ता, उमेश गुप्ता, राम धनी सिंह, कपिल, वशिष्ठ, काशी, नत्थू, जगदीश गुप्ता, छोटेलाल, दिग्विजय, मार्कण्डेय तिवारी, आलोक सिंह, लालजी सिंह सहित किसानों का आरोप है कि सिचांई विभाग ने समय रहते पानी आगे निकलने की व्यवस्था कर दी होती तो उनकी फसलें इस तरह बर्बाद नहीं होतीं। पहले नहर सूखी थी। ऐसे में किसानों ने निजी साधन से खेत की बुवाई और सिंचाई की थी। अब जब नहर में पानी आया तो उनकी गाढ़ी मेहनत से बोई गई फसल ही बर्बाद हो गई। इससे नाराज किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

एक्सईएन दुर्गेश गर्ग ने कहा कि मुख्य नहर टूटने की जानकारी नहीं है। वहां पुल बन रहा था। इतना पानी अचानक कैसे पहुंच गया, मामले को दिखवा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed