फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mahendra reached home after 45 days getting rid of the kidnappers

अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर 45 दिन बाद घर पहुंचे महेंद्र

Thu, 29 Oct 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
mahendra reached home after 45 days getting rid of the kidnappers
अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर 45 दिन बाद घर पहुंचे महेंद्र
विज्ञापन

रामपुर कारखाना (देवरिया)। क्षेत्र के सहोदरपट्टी गांव निवासी एक युवक लीबिया के अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर 45 दिन बाद घर पहुंचा। 45 वर्षीय महेंद्र सिंह के घर पहुंचने पर परिजनों समेत ग्रामीणों में खुशी का माहौल था।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सहोदर पट्टी गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र रामजी सिंह लीबिया में काम करते हैं। घर की माली हालत सुधारने और घर चलाने के लिए युवक लगभग दो साल पहले लीबिया गया था। 14 सितंबर को त्रिपोली हवाई अड्डे से उसकी फ्लाइट घर के लिए थी। बिहार और गुजरात के अन्य कामगारों के साथ वह 14 सितंबर को हवाई अड्डे के लिए निकला। रास्ते में हथियारबंद बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

परिजनों को जब दो दिन तक कोई सूचना नहीं मिली तो उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर युवक की घर वापसी के लिए पत्र दिया। परिजनों का कहना था कि 14 सितंबर से महेंद्र सिंह का मोबाइल बंद बता रहा है। जिलाधिकारी अमित किशोर मामले को गंभीरता से लेते हुए जानकारी प्रदेश और भारत सरकार को दी। ट्यूनीशिया में मौजूद भारतीय राजनयिकों की तत्परता से महेंद्र समेत अगवा सभी लोगों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचा लिया गया। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर को युवक गोरखपुर हवाई अड्डे पहुंचा। परिवार और रिश्तेदारों के संग एक दर्जन ग्रामीण भी हवाई अड्डे पर उसको लाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को घर पहुंचने पर परिजनों संग ग्रामीणों ने पटाखे फोड़ कर महेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया है। परिवार के लोग और महेंद्र सिंह ने भारत सरकार और जिलाधिकारी की सराहना किया । इस दौरान जय नरायन यादव, नरेंद्र सिंह, मार्कंड़य सिंह, मनोज कुमार मोदनवाल, विजय सिंह, योगेंद्र सिंह, ठग सिंह आदि ने घर पहुंचकर परिजनों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed