फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Made familiar with board's instructions on evaluation

Deoria News: मूल्यांकन से बोर्ड के निर्देशों से कराया परिचित

Sat, 16 Mar 2024 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Made familiar with board's instructions on evaluation
- पांचों केंद्रों पर शुरू हुआ मूल्यांकन, हाईस्कूल में जांची गई अधिक काॅपियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के पांच केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हो गया। पहले दिन सभी केंद्रों के उप नियंत्रकों ने मूल्यांकन के संबंध में बोर्ड के निर्देशों से परीक्षकों को परिचित कराया गया। इसके बाद काॅपियों का मूल्यांकन शुरू किया गया।
जनपद स्तर पर मूल्यांकन के लिए कुल 2508 परीक्षक एवं 266 उपप्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जीआईसी केंद्र पर 21 उपप्रधान परीक्षक व 287 परीक्षक एवं 85070 काॅपियां आवंटित की गई हैं। इसमें 76 हजार काॅपियां प्राप्त हुई हैं, वहीं शेष काॅपियां अभी रास्ते में हैं। यहां के उपनियंत्रक पीके शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शुरू होने के पूर्व परीक्षकों व उप प्रधान परीक्षकों को सह उपनियंत्रक ज्ञानेश पांडेय ने बोर्ड के निर्देशों को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन

इसके तहत केंद्रों पर मोबाइल न लाने, शुद्धता के साथ सफलता पूर्वक मूल्यांकन कार्य करने, गलत मूल्यांकन नहीं करने, कोई भी प्रश्न अमूल्यांकित न रहे, इसके बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद काॅपियों का मूल्यांकन शुरू किया गया, हालांकि पहले दिन सभी परीक्षकों के नहीं आने से कम काॅपियां ही जांची जा सकी। डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिहं ने बताया कि पहले दिन इंटर में जीआईसी में 497, बीआरडी इंटर कॉलेज में 1007, एसएसबीएल में 488 एवं हाईस्कूल में अशोक इंटर कॉलेज में 12755 एवं लाला करमंचद थापर इंटर कॉलेज में 12867 काॅपियां जांची गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed