फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lump sum settlement scheme fell victim to negligence

Deoria News: लापरवाही के भेट चढ़ी एकमुश्त समाधान योजना

Wed, 10 Jan 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lump sum settlement scheme fell victim to negligence
रुद्रपुर। बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना लापरवाही के भेंट चढ़ रही है। एकमुश्त समाधान के बाद बकाया बिल जमाकर लोग परेशान हैं। क्योंकि पूरा बिल जमा करने के बाद भी बकाया राशि उसी तरह बिल में बनी है। दोबारा बिल सुधारने के नाम पर बिजली कार्यालय के बाबू धन उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपनगर के मलह टोली वार्ड की उपभोक्ता तारा देवी ने बताया कि उन्होंने बिजली का बकाया बिल 2,08,117 रुपये एक मुश्त समाधान योजना के तहत अधिभार काट कर 53708 रुपये संसोधित बिल जमा कर दिया। छूट के बाद मूल बकाया राशि 28 नवंबर को जमाकर दी गई। इसकी रशीद भी मिल गई है। उन्होंने एकमुश्त समाधान के बाद स्थाई रूप से बिजली कटवाने के लिए 354 रुपये की रशीद भी कटवा ली है। लेकिन पूरी बकाया राशि जमा करने के बाद न तो बिजली कटी और न ही बकाया बिल आना बंद हो रहा है। आरोप है कि उनकी बताया राशि को जानबूझ कर दूसरे उपभोक्ता के एकाउंट में जमा कर दिया गया। अब बिजली विभाग के कर्मचारी उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। सुधार कराने के नाम पर मोटी रकम की मांग की जा रही है। रूद्रपुर एसडीओ कार्यालय दलालों का अड्डा बन गया है। दलाल बिजली बिल में सुधार कराने के लिए उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर सुविधा शुल्क तय कर रहे हैं। बिजली आफिस में एकाउंट में हेराफेरी कर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। पीड़ित उपभोक्ता ने एक्सईएन को शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक्सईएन राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि शिकायत की जांच कर उपभोक्ता की समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया है। गड़बड़ी करने वाले जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed