फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   LT gets vacuum tanner in pathology, patients will be benefited

Deoria News: पैथाेलॉजी में एलटी को मिला वैक्यूम टेनर, मरीजों को होगी सुविधा

Wed, 05 Nov 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
LT gets vacuum tanner in pathology, patients will be benefited
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में मरीजों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में पैथालॉजी में वैक्यूम टेनर की व्यवस्था की गई है। इससे मरीजों का खून जरूरत के मुताबिक निकाला जा सकेगा। इससे मरीजों की तकलीफ कम होगी।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज की पैथालॉजी में प्रतिदिन करीब 300 मरीजों का ब्लड सैंपल लिया जाता है। दो लैब टेक्नीशियन मरीजों का सैंपल निकालते हैं। इसके लिए अभी तक सिरिंज का प्रयोग किया जाता रहा है। इसमें मरीज को तकलीफ अधिक होती थी। अधिक मात्रा ब्लड सैंपल निकालने के लिए दो बार सिरिंज लगाना पड़ता था। इसमें तकलीफ के अलावा समय भी अधिक लगता था। इस समस्या को देखते हुए कालेज प्रशासन ने वैक्यूम टेनर का इंतजाम किया है। इसके आने से लैब तकनीशियन एक बार मरीज को वैक्यूम टेनर लगाएंगे।
विज्ञापन

इसके वायल लगाने पर जरूरत के अनुसार रक्त का नमूना लिया जा सकेगा। एक बार में कई वायल लगाकर रक्त सैंपल लिया जा सकेगा। इसमें वैक्यूम सिस्टम काम करेगा। इसके चलते रक्त के नमूने की अधिक जरुरत होने पर कई बार सिरिंज लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed