फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lt. gen. RP Shahi will participate in in summit in indonesia

इंडोनेशिया में आयोजित सम्मेलन में भाग लेंगे आरपी शाही

Fri, 20 May 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
lt. gen. RP Shahi will participate in in summit in indonesia
इंडोनेशिया में आयोजित सम्मेलन में भाग लेंगे आरपी शाही
विज्ञापन

पैकौली। आपद प्रबंधन प्राधिकरण के प्रदेश उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आरपी शाही इंडोनेशिया के बाली शहर में आयोजित ग्लोबल प्लेटफार्म फार डिजास्टर रिस्क रिडक्शन के सातवें सत्र में भाग लेने जाएंगे। उनके साथ राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश रणवीर प्रसाद भी होंगे।
कोविड की पहली और दूसरी लहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष योगी आदित्य नाथ के निर्देशन में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सरकारी मशीनरी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं ने सराहनीय कार्य किया और मानव जीवन की क्षति को न्यूनतम करने का काम किया। उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई थी।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल शाही ने बताया कि इस समय गर्मी व लू से बचाव के लिए प्राधिकरण ने सभी शिक्षण संस्थानों, शहरी और ग्रामीण लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। बिजली गिरने और सर्प दंश से बचाव के लिए बुकलेट तैयार की गई है। उसके बारे में वह सम्मेलन में लोगों को बताएंगे। साथ ही आपदा से न्यूनतम क्षति के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के दृष्टिकोण को भी पटल पर रखेंगे। वहां से मिली उपयोगी जानकारी से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को और सशक्त तथा गतिशील बनाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed