{"_id":"5d7e80978ebc3e015369ec32","slug":"lpg-plant-deoria-news-gkp321730752","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पूर्वांचल में नहीं रहेगी रसोई गैस की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पूर्वांचल में नहीं रहेगी रसोई गैस की किल्लत
विज्ञापन
बैतालपुर भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन की नवीन एलपीजी प्लांट बनकर तैयार।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पूर्वांचल में नहीं रहेगी रसोई गैस की किल्लत
बीपीसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की क्षमतावृद्धि का कार्य पूरा, 18 को उद्घाटन
तीन हजार सिलेंडर प्रतिदिन से बढ़कर 20 हजार हुई प्लांट की क्षमता
पूर्वांचल के 10 जिलों और बिहार के दो जिलों तक होगी आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
बैतालपुर। पूर्वांचल में अब रसोई गैस की किल्लत नहीं रहेगी। बैतालपुर में चल रहे भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के एलपीजी प्लांट की क्षमतावृद्धि का कार्य पूरा हो गया है। पहले इस प्लांट की क्षमता तीन हजार सिलेंडर प्रतिदिन की थी, जो अब 20 हजार सिलेंडर तक पहुंच गई है। 18 सितंबर को इसका उद्घाटन होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इसका शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन ने वर्ष 2007 मे बैतालपुर में तीन हजार प्रतिदिन की क्षमता वाले एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की स्थापना की। बाद में कार्पोरेशन ने पेट्रोलियम व नेचुरल गैस मंत्रालय को इस प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद पिछले साल इस पर काम शुरू हुआ। अब तक इस प्लांट से देवरिया, कुशीनगर, बलिया, मऊ व सिवान तक आपूर्ति होती थी। अब इसकी क्षमता बढ़ने से पूर्वांचल के 10 जनपदों के साथ बिहार के गोपालगंज और सिवान तक आपूर्ति होगी। रविवार को प्लांट की सभी मशीनरियों की जांच कर रहे प्लांट मैनेजर आशिष कुडोपा ने बताया कि यहां सब कुछ सही है। मंगलवार को इसकी जांच करने के लिए कंपनी के सीएमडी डी. राजकुमार आएंगे। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को प्लांट का शुभारंभ होगा। यह निश्चित नहीं है कि प्लांट का उद्घाटन अतिथि बैतालपुर से करेंगे या गोरखपुर से।