फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   LPG backlog crosses one lakh mark

Deoria News: एक लाख के पार पहुंचा रसोई गैस का बैकलॉग

Wed, 08 Apr 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
LPG backlog crosses one lakh mark
देवरिया। जिले में रसोई गैस की किल्लत ने विकराल रूप ले लिया है। गैस सिलिंडर का बैकलॉग एक लाख के आंकड़े को पार कर गया है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। बुकिंग के पखवाड़े भर बाद भी उपभोक्ताओं को रिफिल सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे उनके घरों के चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत आ गई है। जिले में सबसे अधिक बैकलॉग इंडेन गैस का है। इंडेन के वितरण केंद्रों पर 50000 से अधिक की संख्या में बुकिंग पेंडिंग है। भारत गैस और एचपी के उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी खराब है। यहां 45 दिन बाद बुकिंग और डिलीवरी में 15 दिन लगने के चलते लगभग 60 दिन पर एक रिफिल सिलिंडर मिल रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। शहर से लेकर देहात तक गैस एजेंसियों के वितरण प्वाइंट पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed