फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lovers couple came to court to get married, arrested

Deoria News: कोर्ट में शादी करने पहुंचे प्रेमी युगल, धराए

Sun, 26 Jan 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 26 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lovers couple came to court to get married, arrested
देवरिया। न्यायालय में शादी करने पहुंचे बिहार के दो प्रेमियों को परिजनों ने शनिवार को शहर में पकड़ लिया। प्रेमिका नाबालिग है। पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों परिवार मैरवा जाने लगा। इसी बीच लड़की पक्ष वालों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्रेमी और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। किशोरी और उसके परिजनों को जाने दिया। उधर, दोनों प्रेमी साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के मैरवा क्षेत्र के युवक का एक किशोरी से प्रेम हो गया। दो दिन पहले दोनों अपने घर से एक साथ फरार हो गए। इस बात की जानकारी होने के बाद दोनों के परिजन सकते में आ गए। उन्हें ढूंढने में लग गए। इसी बीच दोनों प्रेमी कोर्ट में शादी करने के लिए शनिवार को देवरिया आ गए। युवक अपना मोबाइल कहीं बात करने के लिए खोला। उधर, किशोरी के परिजनों ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर लिया। दोनों के परिजन देवरिया पहुंच गए। प्रेमियों से उनके परिजनों ने झांसे में लेकर फोन पर बात कर मिलने के लिए राजी कर लिया। पास आते ही दोनों को दबोच लिया। उन्हें लेकर कोतवाली के सामने चाय की दुकान पर पहुंचे। दोनों पक्ष मैरवा जाने लगा। इसी बीच शहर के जलकल रोड में दोनों के परिजन आपस में भिड़ गए। युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाई। युवक और उसके पिता को हिरासत में ले ली। किशोरी को उसके परिजनों को सौंपकर उनके साथ जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed