{"_id":"62449a172944ab336635e054","slug":"lost-rs-38-lakh-in-the-greed-of-government-job-deoria-news-gkp4316343141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी की लालच में 38 लाख रुपये गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी की लालच में 38 लाख रुपये गंवाए
विज्ञापन

देवरिया। सरकारी नौकरी की लालच में कुछ बेरोजगार युवक 38 लाख रुपये गंवा बैठे। आरोप है कि इन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नेता ने युवकों को ठगी का शिकार बना लिया। बाद में युवक जब उसके घर रकम मांगने पहुंचे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। युवकों पर धौंस जमाने के लिए आरोपित ने कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाईं। दो युवकों ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की फरियाद की है।
गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के डुमरैला गांव निवासी आशीष राय ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति शहर में मकान बनवा कर रहता है। उस व्यक्ति ने खुद को एक दल का नेता होने के हवाला देते हुए एक मित्र के माध्यम से आशीष से मुलाकात की। आशीष ने वर्ष 2016 में रेलवे भर्ती की परीक्षा दी थी। इसकी जानकारी युवक ने आरोपित को दी। वह आशीष के गांव गया और कहा कि रेलवे की परीक्षा पास कराकर नौकरी दिला देगा। उसके झांसे में आकर आशीष ने बैंक के जरिए विभिन्न तिथियों में 14 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद नगद के रूप में छह लाख रुपये उसको घर ले जाकर दिए। काफी समय गुजर जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी और भर्ती का परिणाम आया तो आशीष का चयन नहीं हुआ। इस पर उसने आरोपित से रकम की मांग की तो वह टालमटोल कर धमकाने लगा।
इसी तरह बांसगांव थाना क्षेत्र के देवड़ार खुर्द गांव निवासी विनय पांडेय ने पुलिस अधीक्षक को बताया है कि इसी आरोपित ने उन्हें रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ले लिए। नौकरी न लगने पर जब उन्होंने रकम की मांग की तो आरोपित ने मुकदमे फंसवा देने की धमकी दी। पीड़ितों ने कहा कि आरोपित ने कई लोगों से रकम ली है। इस बारे में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कराकर आरोपित पर कार्रवाई होगी।