फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lost his life for two kilos of mangoes

Deoria News: दो किलो आम के लिए चली गई जान

Sat, 24 Jun 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
lost his life for two kilos of mangoes
 घटना स्थल का निरीक्षण करते एएसपी, एसडीएम
अकटहा गांव में भाई को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। अकटहा गांव में दो किलो आम के चक्कर में एक जान चली जाने की घटना से हर कोई हतप्रभ दिखा। सार्वजनिक जमीन पर खड़े आम के पेड़ पर दो सगे भाई नंदलाल और मेवालाल अपना- अपना दावा कर रहे थे। अक्सर दोनों भाइयों में इसे लेकर विवाद हुआ करता था। बृहस्पतिवार शाम नंदलाल ने पेड़ से लगभग दो किलो आम आम तोड़ा था, जिसे लेकर विवाद में उसकी जान चली गई। वंशराज के दो बेटे मेवालाल और नंदलाल मजदूरी करते हैं। शादी के बाद दोनों अलग-अलग घर बनाकर रहने लगे। घर के सामने खाली पड़ी जमीन चारागाह की बताई जा रही है। जिस पर एक आम का पेड़ है। गांव वालों के अनुसार अक्सर छोटी-छोटी बात को लेकर दोनों भाइयों का परिवार लड़ाई करता था। आम के पेड़ पर मालिकाना हक को लेकर भी कई बार दोनों के बीच कहासुनी हो चुकी थी। बृहस्पतिवार शाम नंदलाल की पेड़ से आम तोड़ने के बाद सगे भाई से कहासुनी होने लगी। जिस पर मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करा झगड़ा शांत कराया। जिसके बाद नंदलाल छपौली चौराहे पर कुछ सामान खरीदने चला गया। देर रात घर आने पर हुए विवाद में उसकी जान चली गई। शुक्रवार सुबह मृतक के दरवाजे पर जुटे लोग विवाद का कारण सुनकर आश्चर्यचकित थे। महज दो किलो आम के लिए हुए झगड़े में हत्या चर्चा का विषय बना था। मृतक की पत्नी जानकी पति की मौत पर बेजार होकर रो रही थी। मृतक को कोई संतान नहीं होने की वजह से अब जानकी का कोई सहारा नहीं रह गया है। जांच करने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक से मृतक की पत्नी ने रोते हुए न्याय की गुहार लगाई। कहा कि उम्र के इस पड़ाव में उसके जीवन साथी को छीनने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed