{"_id":"621e5526ef75d9484f795ab8","slug":"lord-shiva-worshiped-har-har-mahadev-resonated-in-the-pagodas-deoria-news-gkp428595259","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव की हुई आराधना, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान शिव की हुई आराधना, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन
शिवरात्रि पर कचहरी चौराहा स्थित मंदिर में लोगो ने पूजा की।
- फोटो : DEORIA
भगवान शिव की हुई आराधना, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
देवरिया। जिले में मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा भाव से मनाया गया। शिवालयों में सुबह से लेकर अपराह्न तक भगवान शिव के दर्शन, पूजन, जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई शिवालयों में आचार्यों की देखरेख में रुद्राभिषेक कराया गया। सोमनाथ मंदिर, शनि श्री सिद्धेश्वर मंदिर न्यू कालोनी, पुलिस लाइंस, भटवलिया हाइडिल स्थित सिद्धेश्वरनाथ और कचहरी रोड पर स्थित बाबा ओकारेंश्वर नाथ मंदिर में महिला-पुरुष एवं युवतियां पूजन के लिए आईं।
शिवालयों के बाहर मेले जैसा दृश्य रहा। प्रसाद सामग्री की दुकानें भी क्रम से सजी रहीं। शहर के सोमनाथ मंदिर में मंगलवार की भोर से ही भक्तों की कतार लगी रही। बाबा सोमनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष शंकर सरावगी, संरक्षक अशोक अग्रवाल, कृष्णमोहन गुप्ता ने बताया कि महाशिवरात्रि के लिए भोर से ही मंदिर के दरवाजे खोल दिए गए थे। दोपहर एक बजे तक लंबी कतार लगी रही। यहां पर रात्रि में आठ बजे से जितेंद्र मिश्रा व उनकी टीम ने जागरण प्रस्तुत किया। रुद्राभिषेक के बाद बुधवार की भोर में शिव-पार्वती विवाह की रस्म पूरी कराई गई।
पुलिस लाइंस स्थित शिवालय के पुजारी नारायण मणि त्रिपाठी ने बताया कि भक्तों ने इतनी प्रसाद सामग्री चढ़ाइर्द कि पूरा शिवलिंग ही ढक गया। 132 केबी विद्युत गृह भटवलिया स्थित सिद्घेश्वरनाथ शिव मंदिर के प्रबंधक व्यास मुनि पांडेय ने कहा कि रात में 12 बजे ही मंदिर की सफाई के बाद एक बजे से भक्तों का आना शुरू हो गया। मंगलवार की शाम तक कई भक्तों ने रुद्राभिषेक कराया। मंदिर आने वालों को प्रसाद भी दिया गया। न्यू कालोनी स्थित शनि सिद्घेश्वरनाथ मंदिर के व्यवस्थापक रमेश दूबे व पुजारी लल्लन गिरी ने बताया कि श्रद्घालुओं को दर्शन-पूजन में कोई दिक्कत न हो, उसका विशेष ध्यान रखा गया। कचहरी स्थित ओकारेंश्वर पंचदेव शिव मंदिर के मुख्य पुजारी यशोदा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था।
विज्ञापन
मठिया शिवालय में गूंजा भगवान शिव का जयकारा
खुखुंदू। क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर मठिया में मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। भोर से ही मंदिर परिसर में भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। देर शाम तक शिवालय हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर परिसर में पुलिस तैनात रही। दूर-दूराज से आए शिव भक्तों ने मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक भी कराया। इसके अलावा मेले का भी लोगों ने आनंद लिया। अगल-बगल के सैकड़ों गांवों से लोग मानस प्रवचन सुनने पहुंचे थे। उधर शेरवां बभनौली, करौदी, परसिया मिश्र सहित अन्य इलाकों में स्थित शिवमंदिरों में भी शिव भक्त पूजन के लिए जुटे रहे।
जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में लगी रही होड़
सलेमपुर। महाशिवरात्रि के मौके पर मंगलवार सुबह से ही मझौलीराज के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर समेत तहसील क्षेत्र के शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज रही। दूध, बेलपत्र, धतूरे के पत्ते और हाथों में जल लेकर श्रद्धालु, शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े रहे। श्रद्धालुओं में पहले जलाभिषेक करने की होड़ लगी रही। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु पूरे दिन उपवास पर रहे। शिवरात्रि के दिन श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक के लिए निकल पड़े। मंदिरों में पहले से सजावट की गई थी। मझौलीराज के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में पूरे दिन भक्तों की भीड़ रही। सभी वाहन मैरवा मार्ग पर ही पुलिस ने रोक दिया। वहां से मंदिर तक लोग पैदल पहुंचे। सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही। नायब तहसीलदार डॉ. भागीरथी सिंह ने भी मेले का निरीक्षण किया। मंदिर के महंत जगरन्नाथ दास से भी लोग मिलने पहुंचे। मंदिर परिसर में धतूरा, बेलपत्र के अलावा अन्य दुकानें सजी थीं। मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं में पुरुष, महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी भक्ति के रंग में नजर आए। हर तरफ भोले शंकर के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा। सोहनाग, बंजरिया, चेरो, बरठी, बरठा बाबू, चकरा गोसाईं, भागलपुर, मईल, भटनी, लार आदि जगहों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
बरहज में सज-धजकर निकाली शिव बारात
बरहज। नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से मंगलवार को दोपहर बाद महंत मुन्ना दास के नेतृत्व में शिव बरात निकाली गई। इसमें हाथी-घोड़े, ऊंट, डीजे, तुरहा, सिंघा आदि शामिल रहे। पटेल नगर के रास्ते थाना मार्ग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, मुख्य चौक, नगरपालिका, बाबा राघवदास आश्रम गेट होते हुए बरात वापस मंदिर परिसर में पहुंची। बरात में भक्त नाचते-गाते चल रहे थे। वहीं, भगवान शिव-पार्वती के अलावा भूत-बैताल आदि की सुंदर झांकियां सजाई गई थीं। सड़क के किनारे छतों से लोग भूत-भावन पर पुष्प वर्षा कर दर्शन कर रहे थे। दूसरी ओर भलुअनी शिवमंदिर से संजय मिश्र की अगुवाई में बरात निकाली गई, जो पटखौली, शिवधरिया, गांधी चौक के रास्ते गांव होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची।