{"_id":"5dee88298ebc3e87b27087dd","slug":"loot-in-gauribazar-deoria-news-gkp3326315156","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से 49 हजार रुपये छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से 49 हजार रुपये छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से 49 हजार रुपये छीनकर भागे बदमाश
बाइक सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। बैंक की शाखाओं पर पुलिस की विशेष चौकसी के एसपी के फरमान गौरीबाजार में फेल हो गया। बैंक से रुपये निकाल कर चिकित्सक के पास जा रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने 49 हजार रुपये छीनकर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया।
क्षेत्र के चिल्लौना गांव निवासी इमरती देवी पत्नी रामाशीष सोमवार की दोपहर सेंट्रल बैंक की गौरीबाजार शाखा में रुपये निकालने गई थी। 49 हजार रुपये निकाल कर वह एक थैले में रख लीं। शाखा से बाहर निकलकर वह इलाज के लिए एक वैद्य के पास जा रही थीं। अभी वह पूर्वी रेलवे ढाले के पास पहुंची थीं कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। दोनों ने महिला को झांसा देते हुए कहा कि आप बैंक से ज्यादा पैसा निकाल ली हैं, आपको बैंक चलना होगा। महिला युवकों की बातों में आ गई। युवक ने महिला के हाथ से रुपये से भरा थैला ले लिया। बाइक पर बैठाकर महिला को शाखा तक ले गए और बाइक से उन्हें उतारकर रुपये से भरा थैला लेकर भाग गए। महिला ने कुछ दूर तक शोर मचाते हुए दौड़ाया, लेकिन इतने में बाइक सवार युवक दूर निकल गए थे। घबराई महिला बैंक पहुंची और बैंककर्मियों को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि महिला बदमाश युवकों के झांसे में आ गई। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।