फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lok Sabha elections: District divided into 21 zones, 156 sector magistrates posted

लोकसभा चुनाव : 21 जोन में बंटा जिला, 156 सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती

Sun, 17 Mar 2024 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: District divided into 21 zones, 156 sector magistrates posted
बनकटा थाना के रामपुर बुर्जूग पुलिस चेकपोस्ट और बॉर्डर क्षेत्र का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण 
- आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीमों का गठन
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की हुई स्थापना
- जिले में कुल 18848 दिव्यांग मतदाता घर बैठे करेंगे मतदान
- जिले के 23056 युवा मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
देवरिया। देशभर में निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। देवरिया जिले की तीन संसदीय क्षेत्रों में एक जून को मतदान होगा। इस क्रम में जिले को 21 जोन में बांटा गया है। इसमें 21 जोनल और 156 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। विधानसभावार सहायक निर्वाचन अधिकारी की सूची जारी कर दी गई है। जिला कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
अधिसूचना जारी होने के बाद जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्वच्छ व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां तेज कर दी है। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जो आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर कड़ी नजर रखेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में मतदान कर्मियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अधिसूचना जारी होने के पांच दिन के अंदर संबंधित क्षेत्र के बीएलओ चिह्नित मतदाताओं के घर-घर जाकर फार्म 12-डी भरवाकर जमा करेंगे। इसमें मतदाता की स्वेच्छा है कि वह फार्म भरे या न भरे। वह मतदान केंद्र पर भी जाकर अपने मतदान का प्रयोग कर सकता है। इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांगजन मतदान का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
जिले में कुल 18848 दिव्यांग मतदाता घर बैठे करेंगे मतदान
देवरिया। देश में एक व्यवस्था पहली बार लागू होने जा रही है, जो 85 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाता हैं या जो 40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांगता वाले वोटर हैं, उनके पास फॉर्म 12 डी पहुंचाया जाएगा। अगर वे मतदान केंद्र पर नहीं जाना चाहते तो उनके घर जाकर उनका वोट पंजीकृत किया जाएगा। इसके लिए चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। जिले में कुल 18848 दिव्यांग मतदाता है। इसमें 12487 पुरुष व 6360 महिला मतदाता है। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में एक र्थड जेंडर दिव्यांग मतदाता है। विधानसभावार दिव्यांग मतदाताओं के आंकड़ों पर गौर करें तो रुद्रपुर में 2330, देवरिया में 1547, पथरदेवा में 2201, रामपुर कारखाना में 1855, भाटपाररानी में 1530, सलेमपुर में 1983 व बरहज में 1873 दिव्यांग मतदाता हैं।
-----------------------------------

जिले के 23056 युवा मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

देवरिया। जिले के तीन संसदीय क्षेत्रों में पहले बार युवा मतदान कर अपने मनपसंद जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे। जिले में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो 23056 मतदाता की उम्र 18 से 19 वर्ष है। इसमें पुरुष मतदाता 12763 तो महिला मतदाता 10292 हैं। एक ट्रांजिट मतदाता भी शामिल है। देवरिया लोकसभा क्षेत्र में 9027 नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान करने वाले युवा मतदाता की संख्या 7300 है। इसी तरह सलेमपुर लोकसभा में 6529 नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।
----------------------
इंसेट

सौ बसंत देख चुके 812 बुजुर्ग मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व के बनेंगे साक्षी
देवरिया। जिले में सातवें चरण में होने वाले 18वीं लोकसभा के चुनाव में 812 ऐसे मतदाता है जिनकी उम्र सौ या उससे अधिक है। यह मतदाता सौ बसंत देख चुके हैं। मतदान केंद्र पर पहुंचने में होने वाली परेशानी को देखते हुए इस बार चुनाव आयोग के नए नियम ने उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी है। वे हंसी-खुशी घर पर ही बैठकर अपने मनपसंद जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे। इस बार जिले में 812 बुजुर्ग मतदाता है जिनकी ऊपर 100 वर्ष से ऊपर है। विधानसभावार इनकी संख्या पर गौर करें तो विधानसभा क्षेत्र रुद्रपुर में 19, देवरिया सदर में 117, पथरदेवा में 110, रामपुर कारखाना में 133, भाटपाररानी में 129, सलेमपुर में 159 व बरहज में 149 बुजुर्ग मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed