फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Location of the accused of sexual abuse is not found

Deoria News: यौन शोषण के आरोपी का नहीं मिल रहा लोकेशन

Mon, 07 Apr 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 07 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Location of the accused of sexual abuse is not found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। यौन शोषण का 25 हजार रुपये के आरोपी जिला पंचायत सदस्य के पति मनोज कन्नौजिया द्वारा हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दाखिल करने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस को उसका लोकेशन ही नहीं मिल पा रहा है।
सोमवार को शहर के एक बैंक में पुलिस पहुंची और उसके अकाउंट को खंगाला। सूत्रों की मानें तो सलेमपुर और देवरिया के कई बैंकों में उसका खाता है।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला जिला पंचायत सदस्य के पति मनोज कन्नौजिया पर एक माह पहले 17 वर्षीय रिश्ते की बहन को टॉफी में नशीली दवा खिलाकर यौन शोषण करने का आरोप है। शुरू से ही पुलिस इस मामले में टालमटोल करती नजर आ रही है।
विज्ञापन

घटना छह मार्च को हुई और केस 26 मार्च को दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के 13वें दिन और घटना के एक माह बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि इस मामले की माॅनिटरिंग एसपी विक्रांत वीर खुद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के आरोपी पति ने बचाव के लिए हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दाखिल की है। इससे पुलिस की बेचैनी बढ़ गई। लोकेशन ट्रेस नहीं होने पर पुलिस उसके बैंक अकाउंट का पता लगाने में जुटी हुई है, ताकि यह पता चल सके कि वह किसी बैंक और कहां से रुपये निकाल रहा है।
सूत्र बताते हैं कि तीन अप्रैल को आरोपी की तरफ से दाखिल याचिका के क्रम में विवेचक ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में सोमवार को अपना पक्ष मजबूती से रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed