{"_id":"675f27884a9b3b85aa056515","slug":"location-of-buses-running-in-mahakumbh-can-be-traced-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-142184-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महाकुंभ में चलने वाली बसों की ट्रेस हो सकेगी लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महाकुंभ में चलने वाली बसों की ट्रेस हो सकेगी लोकेशन
Mon, 16 Dec 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। महाकुंभ के लिए देवरिया से रोडवेज की कुल 57 बसें चलेंगी। इसके लिए इन बसों में व्हीकल्स लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। हालांकि अभी सभी बसों में यह नहीं लग पाया है। इसे लगाने के बाद डिपो स्तर से बसों की लोकेशन जानी जा सकेगी। अगर बीच रास्ते में कहीं बस किसी कारणवश खराब होती है तो उसे मार्ग पर ड्यूटी कर रही ब्रेकडाउन वाहन की टीम दुरुस्त करेगी। यात्रियों को अधिक देर तक परेशान न होना पड़े, इसके लिए यह टीम विभिन्न रुटों पर तैनात रहेगी।
अगले माह 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होगा। शासन से लेकर प्रशासन तक इसकी तैयारियों में जोर-शोर में लगा हुआ है। जिले से भी हजारों श्रद्धालु प्रयागराज जाकर स्नान करने के अलावा वहां घटित होने वाली गतिविधियों के हर पल के गवाह बनेंगे। राज्य सरकार की ओर से इसे भव्य बनाने के लिए पूरी मशीनरी लगाई गई है। सुविधा के लिए ट्रेनों के अलावा परिवहन निगम की बसें भी बड़ा सहारा होंगी।