{"_id":"6987876fa10762f26804c3d4","slug":"local-issues-dominated-the-mlas-open-meeting-deoria-news-c-208-1-deo1030-174369-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विधायक की खुली बैठक में छाया रहा स्थानीय मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विधायक की खुली बैठक में छाया रहा स्थानीय मुद्दा
Sun, 08 Feb 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
एडुशनल एसपी की बैठक में उपस्थित लोगखुली बैठक में विधायक को पत्रक सौंपते गौरी बाजार नगर क्षेत्र
गौरी बाजार। रेलवे स्टेशन के पीछे शनिवार की सुबह एक खुली बैठक हुई, जिसमें बैरिकेडिंग हटाने, बंद चीनी मिल एवं वीरान पड़े बस स्टेशन सहित अन्य स्थानीय मुद्दा छाया रहा।
नगर सहित क्षेत्र के लोगों ने बैठक में कहा कि पुलिस की ओर से अस्थायी बैरिकेडिंग को स्थायी बना दिया गया, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। जाम सहित दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सदर विधायक डाॅ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ जल्द बैठक कर पुलिस इसका समाधान खोजेगी।
मुकुल सिंह, रविंद्र जायसवाल व चंडी जायसवाल ने बंद पड़ी चीनी मिल का मुद्दा उठाया। विधायक ने कहा कि चीनी मिल का मामला केंद्र सरकार के अधीन है। मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराया गया है। बेची जा रही जमीन पर रोक लगी है। विजय कुमार सैनी, चेयरमैन प्रदीप मद्धेशिया, निलेश जायसवाल ने बंद पड़े बस स्टेशन को कॉम्प्लेक्स बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि देवरिया बस स्टेशन के कायाकल्प के बाद गौरी बाजार के बस स्टेशन का भी हल निकलेगा। पूर्व प्रमुख मुकुल सिंह ने मुख्यमंत्री को एक पत्रक सौंपा।