फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   local artist ferformance

देवरिया महोत्सव: स्थानीय कलाकारों ने नृत्य और संगीत का बिखेरा जलवा

Tue, 06 Feb 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
local artist ferformance
फोटो है।
विज्ञापन

शहर के चीनी मिल मैदान में देवरिया महोत्सव का दूसरा दिन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के चीनी मिल के मैदान में आयोजित देवरिया महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इसमें प्रात: आराधना का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, संस्कृति और व्यंजन तथा स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कलाकारों की प्रस्तुति देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। महोत्सव में आए लोगों ने विभिन्न विभागों की तरफ से लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। यहां टेराकोटा की प्रतिमाएं व खिलौने भी आकर्षण के केंद्र रहे।
देवरिया महोत्सव में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें संविलयन विद्यालय बांकी से सहायक अध्यापक गोविंद सिंह, सुनीता पांडेय और धर्मेंद्र मद्धेशिया की टीम की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संविलयन विद्यालय नारायणपुर विकासखंड तरकुलवा की टीम ने नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवरिया सदर की बालिकाओं ने वार्डन ब्यूटी मणि और सहायक अध्यापिका प्रज्ञा द्विवेदी की ओर से निर्देशित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके साथ ही जयपुरिया स्कूल और नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा, विकास खंड देवरिया सदर की ओर से भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल के अंतर्गत भाटपाररानी विकासखंड के एआरपी और अध्यापकों के स्टॉल पर बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं को दर्शाते हुए प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, विजयपाल नारायण त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर और जिला समन्वयक आलोक पांडेय उपस्थित थे।

भक्ति प्रहर में हुई शिव आराधना, डीएम बने यजमान
देवरिया महोत्सव के दूसरे दिन सुबह भक्ति प्रहर के अंतर्गत शिव आराधना का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान की भूमिका में स्वयं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह रहे। पूजन के दौरान यज्ञार्चन और भव्य आरती कराई गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि वैदिक ऋचाओं का स्पंदन मन के विकारों को समाप्त कर आत्मोद्गार को अभिव्यक्त करता है। वायुमंंडल की नकारात्मकता को समाप्त करता है।
आचार्य पंडित घनश्यामानंद ओझा, शंख बाबा, पंडित नर्वदेश्वर पांडेय, पंडित श्रीप्रकाश मिश्र, विकास कुमार पांडेय, गुरुकुल से आए वैदिक बटुकों की वेदध्वनि एवं स्तुति पाठ से वायुमंडल गुंजायमान रहा।
मंगलवार को भक्ति प्रहर के यजमान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य राजेश बरनवाल होंगे। मंगलवार के भक्ति प्रहर काल में हनुमान आराधना कराई जाएगी।

महोत्सव में आज होने वाले कार्यक्रम
योग स्वास्थ्य शिविर- प्रात: सात से आठ बजे तक।
आराधना- प्रात: आठ से दस बजे तक।
सांस्कृतिक कार्यक्रम- सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक।
संस्कृति और व्यंजन- दोपहर 1.00 बजे से शाम 04:00 बजे तक।
स्थानीय कलाकार- शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed