फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Liquor was being sold in a litti-chokha shop, police arrested two people

Deoria News: लिट्टी-चोखा की दुकान में बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने दो को दबोचा

Tue, 24 Dec 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being sold in a litti-chokha shop, police arrested two people
देवरिया। बरियारपुर में लिट्टी-चोखा दुकान की आड़ में शराब बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी की। इस दौरान दुकान में मीट व शराब का सेवन करते हुए लोग मिले। पुलिस को देख लोग भाग गए। दो दुकानदार हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पड़री चौराहे के पास वाटर पार्क के सामने नहर और रेलवे लाइन के पास छप्पर डालकर दो दुकानदार लिट्टी-चोखा बनाने की आड़ में मीट व शराब बेच रहे थे। इस सूचना पर सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला व एसओ बरियारपुर कंचन राय वहां पहुंचे। पुलिस ने 25 पाउच शराब बरामद किया। दुकान चलाने वाले जौनपुर के काजीपुर गांव निवासी धीरज सोनकर व मुन्ना सोनकर पुत्र रामबचन सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। एसओ कंचन राय ने बताया कि छप्पर डालकर अवैध रूप से शराब और मीट बेचा जा रहा था। पुलिस द्वारा छापेमारी कर शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed