फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Liquor store closed in Mhuja

महुजा में बंद हुई शराब की दुकान

Thu, 05 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 05 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Liquor store closed in Mhuja
महुजा गांव में देशी शराब दुकान की लगाया गया बोर्ड और रखी गई गुमटी
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने गुरुवार को दोपहर बिहार सीमा पर स्थित महुजा गांव का दौरा किया, जहां दो दिन पूर्व शराब की नई दुकान खोलने को लेकर दुकानदार और गांववालों के बीच मारपीट हो गई थी। उन्होंने दुकान स्थल को देखने के बाद पीड़ितों से मिलकर उनकी बातों को सुना। एसपी ने शराब कारोबारियों पर भी केस दर्ज करने का आदेश एसओ को दिया। उन्होंने कहा कि महुजा में शराब की दुकान बंद होगी। इसके बाद एसपी ने बिहार सीमा का दौरा करते हुए रामपुर बुजुर्ग होते प्रतापपुर तक गए और निरीक्षण के बाद लौट आए। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी महुजा पहुंचने के बाद सबसे पहले दुकान स्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद गांव में गए, जहां गिरीशा देवी, बिन्दा, सुषमा, उषा, प्रेम लता, रीता फूला, राबड़ी, फूलपति, दुलारी, बच्ची, निर्मला आदि महिलाओं ने आपबीती सुनाई और पुलिस लाठी चार्ज की सच्चाई बयां की। एसपी ने गांववालों से कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। शराब की दुकान नियत स्थान चनुकी में ही चलेगी। महुजा में कोई शराब की दुकान नहीं चलेगी।
विज्ञापन


उन्होने थानाध्यक्ष को महिलाओं की तरफ से भी प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। उसके बाद उन्हाेंने प्रतापपुर तक बिहार सीमा का निरीक्षण किया। अपने एक घंटे के भ्रमण के बाद वे वापस लौट गए। एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। गांव के लोग अगर मार खाए है तो उनका भी केस दर्ज होगा। पूरे विवाद के पीछे कौन लोग है जो उनका भी  पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed