फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Liquor smugglers escaped by dodging the police in a Scorpio

Deoria News: पुलिस को चकमा देकर भागे स्कॉर्पियो सवार शराब तस्कर

Tue, 26 Aug 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Liquor smugglers escaped by dodging the police in a Scorpio
गुठनी थाने में बरामद शराब व खड़ी वाहन। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। यूपी-बिहार सीमा पर तैनात पुलिस की कड़ी चौकसी के बावजूद शराब तस्कर सक्रिय हैं। सोमवार को एक बार फिर तस्करों ने मेहरौना चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने की कोशिश की।
पुलिस ने वाहन रोकने के लिए कांटा भी डाला। इससे स्कॉर्पियो के टायर पंक्चर हो गए। फिर भी चालक गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहे। हालांकि, बिहार के गुठनी पुलिस ने सरया गांव के पास वाहन को पकड़ लिया। तलाशी में 554 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

बिहार में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब की तस्करी तेज हो गई है। तस्कर उत्तर प्रदेश से सीमावर्ती रास्तों के जरिये शराब की खेप बिहार में भेजने की कोशिश कर रहे हैं। मेहरौना चेकपोस्ट पर यूपी पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है, मगर तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बिहार पुलिस श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर वाहनों की गहन चेकिंग कर रही थी, तभी मेहरौना की ओर से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आती दिखी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, मगर चालक ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी।
इससे पहले मेहरौना चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मियोंं ने भी स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसे रोकने के लिए उसके नीचे कांटा फेंका, जिससे गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए। इसके बावजूद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर तैनात गुठनी पुलिस के जवानों को चकमा देते हुए भाग निकला। भागते-भागते स्कॉर्पियो चालक सरया गांव के समीप गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पीछे से पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। कुल 554 लीटर शराब बरामद हुई। गुठनी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने लाया गया है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कारोबारी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमा पर चेकिंग और कड़ी की जाएगी उधर, आए दिन मेहराैनाघाट चेकपोस्ट पर तस्करों द्वारा पुलिस को चकमा देने की घटनाओं से पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन शराब तस्करों को मेहराैनाघाट चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी नही पकड़ पाते हैं, उन्हें बिहार पुलिस पकड़ लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed