{"_id":"650a764e02e8277fa7006626","slug":"liquor-smugglers-crush-policeman-with-vehicle-in-bhatni-deoria-death-2023-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देवरिया में शराब तस्करों ने सिपाही को वाहन से रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: देवरिया में शराब तस्करों ने सिपाही को वाहन से रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम
Wed, 20 Sep 2023 10:12 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Sep 2023 10:12 AM IST
सार
एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि बैरियर बंद करते समय तेज रफ्तार स्कार्पियों की चपेट में आने से सिपाही की मौत हुई है। गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
देवरिया में हादसा
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना पर बैरियर लगाकर तस्करों को पकड़ने गए सिपाही की शराब तस्करों ने गाड़ी से कुचल कर मार डाला। घटना बुधवार की भोर में केरवनिया पुल के पास लगे बैरियर पर हुआ। घटना के बाद से पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। एसपी व अन्य अफसरों ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र के हरिवल्लमपुर गांव निवासी देवनारायण यादव का बेटा महानंद यादव (28) यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। इन दिनों उनकी तैनाती भटनी थाने पर थी। मंगलवार की रात उनकी ड्यूटी घांटी बाजार पुलिस चौकी के केरवनिया पुल पर लगे बैरियर पर थी।
विज्ञापन
वह गार्ड शशिभूषण के साथ बैरियर पर ड्यूटी बजा रहे थे। बुधवार भोर में करीब तीन बजे खामपार इलाके से एक स्कार्पियों तेज रफ्तार में आती दिखी। सिपाही और गार्ड ने बैरियर लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन रफ्तार स्कार्पियों ने सिपाही को कुचल दिया। तभी बैरियर में गाड़ी फंस गई और बंद हो गईं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: करोड़ों का है एक सांप: UP STF ने चार तस्करों को दबोचा, तांत्रिक विद्याओं में आता है काम; नेपाल में तस्करी
अपने को फंसता देख आरोप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गार्ड की सूचना पर पुलिस ने सिपाही को जिला अस्पताल ले गई। जहां स्थिति गम्भीर देख उसे गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह गोरखपुर में सिपाही की मौत हो गई। इसकी जानकारी के बाद जिले के पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: राज्यपाल के वाहन के काफिले से टकराए बाइक सवार, दो युवक घायल; देखें वीडियो
एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ आदि ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है। वही घटना की सूचना पर गाजीपुर के वल्लभपुर में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता व अन्य परिजन भटनी के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में शराब तस्करों द्वारा पुलिस कर्मी जान लेने की बात की चर्चा हो रही है।