{"_id":"69bdbdd2a400b5a0d20bfeb0","slug":"liquor-shop-owner-missing-under-suspicious-circumstances-yet-to-be-traced-even-after-four-days-deoria-news-c-208-1-deo1009-177469-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हालात में लापता शराब की दुकान के संचालक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हालात में लापता शराब की दुकान के संचालक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम स्थित देशी शराब दुकान के संचालक दिवाकर यादव के रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। 3.26 लाख रुपये लेकर निकले दिवाकर का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है और अनहोनी की आशंका गहराने लगी है। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों से पूछताछ में सफलता नहीं मिली।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बनकट बहादुरपुर निवासी दिवाकर यादव (30) बीते 16 मार्च से लापता हैं। वह दुकान की बिक्री के 3 लाख 26 हजार रुपये लेकर अपने पार्टनर के यहां जमा करने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।
इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अब तक तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस टीम लगातार पूछताछ के आधार पर कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक घटना की गुत्थी सुलझ नहीं सकी है। दुकान संचालक दिवाकर की तलाश में पुलिस ने खोराराम स्थित दुकान के आसपास, अगल-बगल के प्रतिष्ठानों और देवरिया टेम्पो स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दिवाकर आखिरी बार किसके साथ और किस दिशा में जाते हुए दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
दिवाकर यादव के घर में पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग हर पल उनके सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं लगातार बढ़ती देरी से अनहोनी की आशंका भी गहराती जा रही है। देवरिया सदर के प्रभारी निरीक्षक राकेश राय का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच चल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।