{"_id":"66637ccfb4b666540c0c9887","slug":"lineman-died-by-current-deoria-news-c-208-1-deo1004-127304-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शट डाउन लेकर फाॅल्ट ठीक कर रहे विद्युत संविदा कर्मी की करंट की चपेट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शट डाउन लेकर फाॅल्ट ठीक कर रहे विद्युत संविदा कर्मी की करंट की चपेट से मौत
Sat, 08 Jun 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
कतरारी के संविदा बिजली कर्मी मृतक रंजीत यादव की फाइल फोटो
छेरिहा टोला में हाईटेंशन तार में आए फाॅल्ट को ठीक करने के लिए चढ़ा था पोल पर
पोल पर चढ़ते ही तारों में दौड़ा करंट गिर गया
आनन-फानन परिजन लेकर पहुंचे देवरिया मेडिकल कॉलेज
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज किया रेफर, रास्ते में हुई मौत
शहर के भटवलिया फीडर पर संविदा कर्मी के पद पर था तैनात
सुरौली थाने के कतरारी पूरब टोला निवासी बताया जाता है
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/पैकोली। शहर के भटवलिया विद्युत सब स्टेशन में तैनात विद्युत संविदा कर्मी की करंट की चपेट से मौत हो गई। वह शुक्रवार की सुबह छेरिहा टोला में फॉल्ट ठीक करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ा। शट डाउन लेकर विद्युत पोल पर चढ़ फाॅल्ट ठीक कर रहा था। अचानक करंट के झटके से वह पोल से गिर गर गंभीर रूप से घायल हो गया। देवरिया मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सुरौली थाने के कतरारी पूरब टोला निवासी विद्युत संविदा कर्मी रंजीत यादव (28) पुत्र महेंद्र यादव शहर के भटवलिया विद्युत उपकेंद्र पर लाइनमैन के पद पर कार्य करते थे। शुक्रवार की सुबह गांव के ही छेरिहा टोला में फॉल्ट की सूचना मिली। अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद वह शट डाउन लेकर फॉल्ट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ गए। फॉल्ट ठीक करते समय अचानक करंट प्रवाहित हो गया। वह करंट की चपेट में आने से विद्युत पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन ग्रामीण उन्हें लेकर देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर जेई घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रंजीत की मौत की सूचना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता महेंद्र यादव दहाड़ें मारने लगे। रंजीत की पत्नी सुनीता रो-रो कर अचेत हो जा रही थीं। रंजीत को एक पुत्र कान्हा (5) व पुत्री राखी (3) हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दोनों भाई शैलेश व कमलेश का भी रोकर बुरा हाल था।