{"_id":"68c07bc431525b087602edbc","slug":"lightning-struck-the-transformer-power-supply-stopped-for-16-hours-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-162806-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर पर गिरी बिजली, 16 घंटे ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर पर गिरी बिजली, 16 घंटे ठप रही आपूर्ति
Wed, 10 Sep 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजंसी भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम नारायणपुर तिवारी में सोमवार की रात करीब 12 बजे चमक एवं गरज के साथ हुई बारिश के बीच ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली गिरने से पूरे गांव की आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार की शाम चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
ग्राम नारायणपुर तिवारी में बिजली आपूर्ति भिंगारी बाजार स्थित उपकेंद्र से होती है। गांव के शिव मंदिर के पास 63 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। इससे पूरे गांव को आपूर्ति दी जाती है। इस ट्रांसफाॅर्मर पर रात में आई तेज आंधी, बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश के बीच बिजली गिर पड़ी। इससे पूरे गांव की दो हाजार की आबादी पूरी रात अंधेरे में रही।
मंगलवार की दोपहर में बिजलीकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रांसफाॅर्मर को दुरुस्त करने काम शुरू किया। शाम चर बजे के बादआपूर्ति बहाल करने में सफलता मिल गई। ग्राम प्रधान पप्पू यादव ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर खराब हो जाने के कारण गांव के लोग करीब 16 घंटे तक परेशान रहे। जेई कमलेश राम ने बताया कि बिजली गिरने से खराब हुए ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त कराकर गांव की बिजली आपूर्ति को बहाल कर दी गई है।