{"_id":"69bf00b8ec339d86380a656c","slug":"light-rain-increased-the-difficulties-of-passersby-deoria-news-c-208-1-deo1021-177482-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हल्की बारिश ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हल्की बारिश ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किल
विज्ञापन
शनिवार को कई बाइक सवार गिर कर हुए चोटिल
आंधी एवम बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के सोनूघाट बरहज जर्जर मार्ग टूटने से राहगीरों की मुश्किल बढ़ी ही थी लेकिन शनिवार की सुबह हल्की बारिश ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बरहज देवरिया मार्ग तो जर्जर होने का दंश क्षेत्रवासी झेल ही रहे थे कि शनिवार की सुबह हल्की बारिश होने से एक दर्जन बाइक सवार कीचड़ में गिरकर घायल हो गए। सदर क्षेत्र के देवरिया दूबे निवासी गंगेश्वर चतुर्वेदी एवम मयंक दूबे ने बताया कि सड़क जर्जर के चलते कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए। आज की हल्की बारिश से किसानों को काफी भारी नुकसान हुआ है।वही गड़ेर निवासी संजय सिंह ने बताया कि सड़क जर्जर का दंश हम लोग करीब डेढ़ वर्षो से सड़क टूटने से परेशानी हम लोग झेल रहे है। लेकिन अब अच्छे दिन आने वाले है उसी का इंतजार है। बीच में बारिश से गेहूं की फसलों को काफी भारी नुकसान हुआ।।सोनूघाट के पूर्व प्रधान इंद्रजीत यादव एवम सोनूघाट गांव निवासी सोनू यादव एवम दुर्गेश यादव ने बताया कि इस समय मौसम सूखा होने के नाते बहुत दिक्कत नही है लेकिन बरसात के दिनों में बरसाती पानी के ठहराव से आम लोगों का आना जाना मुश्किल हो जाता है। कभी कभार तो राहगीर बाइक सवार परिवार सहित सड़क पर पसरे गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो जाते है।