{"_id":"68c1cee833380ba6c30f43cc","slug":"light-rain-exposed-the-truth-drain-wall-collapsed-deoria-news-c-208-1-deo1010-162927-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हल्की बारिश ने खोल दी पोल, नाले की दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हल्की बारिश ने खोल दी पोल, नाले की दीवार ढही
Thu, 11 Sep 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
आननफानन नाले की दीवार का करा दिया गया दुरुस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। नगर पालिका की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे नाला निर्माण की पोल दी। सोमवार की रात हुई हल्की बारिश से नाले की दीवार गिर गई। मंगलवार की सुबह राजकीय आईटीआई का मुख्य गेट खुलते ही छात्रों का हुजूम इकट्ठा हो गया और अफरातफरी मच गई।
इस दौरान छात्रों के साथ-साथ राहगीरों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद वीडियो वायरल होने लगा। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन के होश उड़ गए। नाले का निर्माण कराने वाले ठेकेदार के भी हाथ-पांव फूलने लगे। आननफानन जेसीबी से नाले की गिरी दीवार को उठाकर मिट्टी की भराई कराई गई। जहां दीवार गिरी थी वहां का स्लैब टूट गया था।
रुद्रपुर मोड़ से सोंदा गांव तक करीब दो किमी तक नाले का निर्माण होना है। अभी महज एक किमी का काम पूरा हुआ है। पहली बार ही नाले की दीवार नहीं गिरी है। इसके पहले भी दो बार गिर चुकी है।
विज्ञापन
नाले पर स्लैब भी नहीं रखा गया है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही हैं। मोहल्ले के लोगों के विरोध करने पर संबंधित ठेकेदार जहां-तहां स्लैब रखवाकर लोगों का मुंह बंद कर देते हैं।
नगर पालिका की जेई पूजा शुक्ला ने बताया कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ईओ संजय तिवारी ने बताया कि नाले की दीवार टूटने की सूचना पर विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट मिलते ही जिम्मेवारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।