{"_id":"62f004fbaa702a051a06688e","slug":"lift-provide-and-snatched-rs-one-thousand-deoria-news-gkp44640352","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में बैठाया और रास्ते में बुजुर्ग से छीन लिए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी में बैठाया और रास्ते में बुजुर्ग से छीन लिए रुपये
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के जिगनी बाजार गांव के पास चारपहिया वाहन में सवार बदमाशों ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को बैठा लिया और उनकी जेब से एक हजार रुपये छीन लिया। कुछ दूर ले जाकर उन्हें छोड़कर फरार हो गए।
धनौती रजडीहा गांव के कुबेर मद्धेशिया (63) रविवार को मोहर्रम पर दुकान लगाने पैदल महुआडीह चौराहा पर गैस चूल्हा खरीदने जा रहे थे। जिगनी बाजार गांव के पास पीछे से आ रहे एक चारपहिया वाहन सवार बदमाशों ने उनके पास गाड़ी रोकी और चौराहे तक छोड़ने की बात कहकर उनको गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद बदमाश उनकी जेब में रखे एक हजार रुपये निकाल कर थोड़ी दूर आगे गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। पीड़ित ने महुआडीह आकर सगे संबंधियों से जानकारी दी। महुआडीह एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। पता करता हूं।