{"_id":"647cd49ee9aa9cf0ad069c66","slug":"licenses-of-eight-fertilizer-vendors-canceled-after-non-standard-samples-deoria-news-c-7-1-193624-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नमूने बेमानक मिलने पर आठ खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नमूने बेमानक मिलने पर आठ खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
पिछले वित्तीय वर्ष में 50 से अधिक दुकानों से लिए गए थे नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में थोक और फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के यहां से लिए गए लगभग 50 खाद के नमूनों में आठ बेमानक पाए गए हैं। कृषि विभाग ने संबंधित विक्रेताओं के उर्वरक लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मोजम्मिल ने बताया कि थोक उर्वरक विक्रेता मेसर्स ग्रीन एग्री रिवाल्युशन प्राइवेट लिमिटेड सीसी रोड देवरिया व फुटकर उर्वरक विक्रेता मेसर्स कुशवाहा बीज भंडार भागलपुर, मेसर्स प्रांशु खाद एवं बीज भंडार जिरासों, एग्री जंक्शन बगही भागलपुर, मेसर्स हिंदुस्तान बीज कंपनी सिविल लाइंस, मेसर्स पांडेय खाद भंडार रजला कुर्मी, मेसर्स चौरसिया खाद भंडार तारा सारा व मेसर्स चौरसिया खाद भंडार पैकौली का उर्वरक लाइसेंस निरस्त करते हुए उर्वरक बिक्री प्रतिबंधित कर दिया गया है। यदि इन फर्मों की ओर से किसी प्रकार के उर्वरकों का क्रय-विक्रय किया जाता है या मेसर्स ग्रीन एग्री रिवाल्युशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किसी भी फुटकर उर्वरक विक्रेता को आपूर्ति किया जाता है तो संबंधित विक्रेता का उर्वरक लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।