फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   less weighing test of petrol pump

एसडीएम ने घटतौली और गुणवत्ता परखी

Wed, 27 Apr 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
less weighing test of petrol pump
एसडीएम ने घटतौली और गुणवत्ता परखी
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिलाधिकारी जेपी सिंह की ओर से गठित टीम ने मंगलवार को रुद्रपुर क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों की जांच की। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग और बाट माप विभाग के अधिकारियों ने पेट्रोल पंप पर गुणवत्ता और घटतौली की गहनता से जांच की। इस दौरान एक पंप पर नागरिक सुविधाओं की कमी को लेकर कंपनी के एमडी को पत्र लिखा गया।

एसडीएम के साथ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज कुमार, तेल कंपनी के जिला समन्वयक विजित चावला और वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान एके शर्मा ने दूधनाथ मंदिर के निकट रुद्रपुर फिलिंग स्टेशन, खजुहा स्थित यदुरानी देवी किसान सेवा केंद्र और हमारा पंप कृष्णा पेट्रोलियम की जांच की। एसडीएम संजीव उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र के कई पंपों पर घटतौली की जांच के लिए नोजल से डिलिवरी की चेकिंग की गई। जांच में माप ठीक पाया गया। प्रोडक्ट की गुणवत्ता के लिए डीजल और पेट्रोल की डेनसिटी निकाली गई जो मानक के अनुरूप पाई गई। सभी पेट्रोल पंपों पर अपमिश्रण की जांच की गई। एक पंप पर नागरिक सुविधाओं का अभाव मिलने पर मार्केटिंग डिसीप्लीन गाइडलाइन के तहत हिंदुस्तान पेट्रोलियम गोरखपुर के एरिया मैनेजर को पत्र लिखा गया। उन्होंने कहा कि पेट्रोलपंपों पर नागरिक सुविधाओं और गुणवत्ता की जांच होती रहेगी। गड़बड़ी पाए जाने पर पंप के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed