फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   less patients reached in arogya mela

Deoria News: गर्मी का असर, आरोग्य मेले में कम पहुंचे मरीज

Mon, 17 Jun 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Jun 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
less patients reached in arogya mela
- फोटो
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टर के न रहने से फार्मासिस्ट करते हैं इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को किया गया। इस पर भीषण गर्मी का असर दिखा। मरीजों की संख्या कम रही। वहीं, अधिकतर जगह विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं रहते हैं, वहां फार्मासिस्ट ही इलाज करते हैं। जिले के 67 पीएचसी पर 2933 मरीज पहुंचे, जिनका इलाज किया गया।
प्रदेश सरकार की ओर से हर रविवार को पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन कर एक छत के नीचे एलोपैथ, आयुर्वेद, होम्योपैथ के विशेषज्ञ डॉक्टर से मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मेला में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं से सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी रामनाथ देवरिया में गर्मी के कारण कम मरीज पहुंचे। डॉ. विनीत युवराज ने 50 मरीजों का इलाज किया। पीएचसी चकियवा में डॉक्टर सुधाकर सिंह ने 62 तथा पीएचसी सोमनाथ में डॉ. गरिमा सिंह ने 79 मरीजों का इलाज किया। इन केंद्रों पर बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द व खुजली के अधिक मरीज रहे। सुबह 11 बजे के बाद तेज धूप के कारण सन्नाटा पसर गया। इक्का-दुक्का मरीज ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मईल में आयुर्वेद के डॉक्टर अनिल प्रजापति व फार्मासिस्ट रमेशचंद्र थे। 27 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। यहां जांच की कोई सुविधा नहीं है। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेगवल दूबे में डाॅ. अजीत कुमार व फार्मासिस्ट हरेंद्र प्रताप सिंह थे। यहां छह मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यहां जांच की सुविधा नहीं होने से सलेमपुर सीएचसी व भागलपुर जाना पड़ता है।

स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर में केवल फार्मासिस्ट गोपाल यादव व वार्ड बॉय उपस्थित थे। सात मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि यहां दो डाॅक्टर की तैनाती है। पीएचसी भागलपुर में आयुष की डाॅ. ममता चौहान व फार्मासिस्ट मनोज अग्रहरि ने 25 मरीजों का इलाज किया। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री बाजार में 121 मरीजों का उपचार हुआ।
इस दौरान डॉ. दीपक वर्मा, हरिनारायण प्रसाद, कौशल्या चौरसिया, प्रिंस सिंह, सलोनी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed