{"_id":"6ab4241bc950122bbe0b7a10","slug":"lekhpals-boycotted-work-after-surrendering-the-records-of-additional-circles-deoria-news-c-208-1-deo1016-192573-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अतिरिक्त हल्कों का बस्ता जमा कर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अतिरिक्त हल्कों का बस्ता जमा कर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार
Thu, 24 Sep 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
,सलेमपुर में अतिरिक्त बस्ता जमा करते लेखपाल संघ के लोग,
देवरिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर बुधवार को सलेमपुर तहसील के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया। लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों के लिए तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। अतिरिक्त हल्कों में कार्य करने से इन्कार करते हुए अतिरिक्त हल्कों के अभिलेखों का बस्ता तहसील कार्यालय में जमा कर दिए। साथ ही, आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। लेखपालों ने कहा कि अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति, प्रशिक्षण परीक्षा के परिणाम एवं प्रमाणपत्र जारी करने, भत्तों में वृद्धि और वेतन विसंगति दूर करने समेत कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर अतिरिक्त हल्कों का बहिष्कार करते हुए संबंधित अभिलेख तहसील कार्यालय में जमा किए गए। लेखपालों ने भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने, ग्राम सचिवालयों में पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, प्रारंभिक वेतनमान लेवल-5 (ग्रेड पे 2800) किए जाने और लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने की मांग भी उठाई।
लेखपाल संघ ने शासन और राजस्व परिषद से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके तहत ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार समेत अन्य निर्णय लिए जा सकते हैं।
इस दौरान लक्कमुद्दीन अंसारी, परशुराम मिश्रा, रजनीश मिश्रा, नितेश चतुर्वेदी, अशोक कुमार, हरीश भारती आदि माैजूद रहे।