फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lekhpal accused of assault

Deoria News: लेखपाल ने मारपीट करने का लगाया आरोप

Mon, 22 May 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal accused of assault
खुखुंदू क्षेत्र के मुंडेरा गांव में आईजी आरएस की जांच करने पहुंचे थे लेखपाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में सोमवार को एक लेखपाल के साथ गांव के एक शख्स ने अभद्रता और मारपीट करने का प्रयास किया। लेखपाल आईजी आरएस की जांच करने पहुंचे थे। घटना के बाद लेखपाल ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जरूरी कार्रवाई करेगी। मुंडेरा गांव में आईजी आरएस के तहत हुई शिकायत की जांच करने सोमवार को सदर तहसील के लेखपाल लक्ष्मीकांत चौहान गए थे। आरोप है कि जांच के दौरान गांव का एक शख्स उनसे अभद्रता करने लगा। लेखपाल का कहना है कि जब मैंने शख्स को समझाने का प्रयास किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले शख्स भाग निकला। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के दौरान लेखपाल के साथ अभद्रता और मारपीट के प्रयास की पुष्टि हुई है। आरोपी शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed