फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Leaders of different parties put forward their claims in the struggle for power in Amar Ujala in Deoria.

Satta Ka Sangram: राजनीतिक दलों ने रखे अपने पक्ष, किए वादे- विकास के दावे सभी के अपने-अपने

Thu, 23 May 2024 06:47 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 23 May 2024 06:47 PM IST
सार

Satta ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बृहस्पतिवार को देवरिया लोकसभा में पहुंचा। सुबह चाय पर चर्चा और दोपहर में युवाओं से बातचीत के बाद शाम को विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं से चर्चा हुई। इस दौरान सभी लोगों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। विकास के मुद्दों के साथ कॉलेज, अस्पताल, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। शाम को राजनीतिक दलों के साथ भी संवाद हुआ।

विज्ञापन
Leaders of different parties put forward their claims in the struggle for power in Amar Ujala in Deoria.
सत्ता का संग्राम में बात करते नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमर उजाला की टीम बृहस्पतिवार को देवरिया लोकसभा सीट में विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों के बीच पहुंची। उनके उनकी बातें, दलीलें और आने वाले 4 जून के परिणामों पर उनकी राय जानी। इस दौरान सबसे ज्यादा विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा का मुद्दा छाया रहा। भाजपा नेताओं ने विकास और कानून व्यवस्था में सुधार की बात कहकर जीत का दम भरा।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, विपक्षियों ने जिले की तमाम समस्याएं उनके सामने रखीं। बातचीत में भाजपा के नेता रामदास मिश्रा ने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार मिलकर प्रदेश और देश का विकास कर रहा है। देवरिया में पिछले सात सालों में जो विकास हुआ है, वो यहां के लोगों के बीच देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया मेडिकल कॉलेज में शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों एक साथ चल रहा है। संतोष मिश्रा ने कहा कि मोदी के विकास की गारंटी पूरा विश्व मानता है।

भाजपा नेता ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमारी सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। वह बिना किसी सुरक्षा के देर रात में भी बाजार में निकल सकती हैं। विपक्ष के कांग्रेसी नेता दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि जनता किसी उलझन में नहीं है। उसे अपने संविधान बचाने की फिक्र है।

यहां भाजपा प्रत्याशी चुनाव लड़ने यहां आए हैं और चुनाव लड़कर फिर वापस विदेश चले जाएंगे। हर साल भाजपा प्रत्याशी बदलकर यहां उतार देती है। अगर विकास किए होते तो बार-बार प्रत्याशी क्यों बदला जा जाता? विपक्ष के नेता ने दस 2014 में कहा हर साल नौकरी देंगे। लेकिन, 10 साल बाद अब पीएम पकौड़ा तलने की बात कहते दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed