फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Laxmi Narayan Maha Yagya started in Devraha Baba Ashram, Kalash Yatra was taken out

Deoria News: देवरहा बाबा आश्रम में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू, निकाली गई कलश यात्रा

Mon, 16 Jun 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Laxmi Narayan Maha Yagya started in Devraha Baba Ashram, Kalash Yatra was taken out
मईल। देवरहा बाबा आश्रम पर बाबा के 35वीं स्मृति दिवस पर सात दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ की शुरुआत के लिए रविवार को कलश यात्रा हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर हाथ में कलश लेकर जय श्रीराम व हर-हर महादेव के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास महाराज की अगुवाई में शोभा यात्रा आश्रम से नरियांव, बकुची, मईल चौराहे होते हुए पुन: उसी मार्ग से देवसिया गांव के पास शोभा यात्रा पहुंची। सरयू नदी से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पुरुष, महिलाओं ने जल कलश में भरा। फिर कलश लेकर देवरहा बाबा के जयकारे के साथ आश्रम पर पहुंच यज्ञ स्थल पर स्थापना कराई गई। शोभायात्रा में हरिराम दास महाराज, अयोध्या के त्यागी, प्रमोद मिश्रा, विरेंद्र कुमार चौधरी, राम मनोहर त्रिपाठी, राजेश कुमार, बृद्धि चंद्र चौधरी, रामप्रताप यादव, सुरेंद्र सिंह, शिवम चौधरी आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed