{"_id":"6a30410bf2af868e640facc4","slug":"lawyers-stage-a-sit-in-protest-against-the-working-style-of-officials-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-184685-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अधिकारियों के कार्यशैली के विरोध में धरने पर बैठे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अधिकारियों के कार्यशैली के विरोध में धरने पर बैठे अधिवक्ता
Mon, 15 Jun 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। तहसील अधिवक्ता संघ ने सोमवार को तहसील में धरना देकर पीठासीन अधिकारियों की कार्यशैली का विरोध किया। उन्होंने न्यायिक और राजस्व मामले में नियमों की अनदेखी कर अधिकारियों पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी की कार्यशैली पर एतराज जताया।
संघ के अध्यक्ष सत्यानंद पांडे ने कहा कि पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार लाने की मांग प्रशासन से की गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री आनंद शंकर मणि, बृजबिहारी पांडेय एल्डर्स कमेटी के सदस्य विजय सिंह, नागेंद्र राव, सुधांशु मौलि ओझा, परमहंस यादव, कृष्णमूर्ति मणि त्रिपाठी, शशि भूषण सत्य प्रकाश, सौरभ गुप्ता अशफाक अहमद आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।