{"_id":"6ab96156891c9be6fc0fa754","slug":"last-rites-of-crpf-jawan-performed-son-lit-the-funeral-pyre-deoria-news-c-208-1-deo1012-192857-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि
Mon, 28 Sep 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर स्थित कालीचरण घाट पर सीआरपीएफ जवान यशवंत को गार्ड आफ आनर देते जवान
पड़री बाजार। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के पड़री पांडेय गांव निवासी सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल यशवंत कुमार गौतम (40) का पार्थिव शरीर रविवार को गांव लाया गया तो परिवार वालों में में चीख-पुकार मच गई। गुरुग्राम के एक अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। वह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे।
भागलपुर स्थित कालीचरण घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे आदित्य (16) ने मुखाग्नि दी। यशवंत सीआरपीएफ की 58वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर मणिपुर में तैनात थे। निधन के बाद पार्थिव शरीर बटालियन के वाराणसी मुख्यालय ले जाया गया। वहां अंतिम विदाई के बाद सीआरपीएफ के जवान शव लेकर रविवार को गांव पहुंचे। कालीचरण घाट पर जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
यशवंत के तीन बेटे आदित्य (16), प्रियांशु (14) और आयुष (10) हैं। अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी विद्यावती देवी समेत परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे द्वारा मुखाग्नि देने का दृश्य देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।