फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Last journey of both friends together, people's eyes became moist

Deoria News: दोनों दोस्तों की एक साथ निकली अंतिम यात्रा, लोगों की आंखें हुईं नम

Fri, 07 Jul 2023 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Last journey of both friends together, people's eyes became moist
- मझौलीराज-मैरवा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ था हादसा
विज्ञापन

- बाइक सवार एक युवक का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज, पिकअप और चालक का नहीं चला पता
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। सड़क हादसे में एक साथ दो जिगरी दोस्तों की मौत के बाद शुक्रवार को दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली तो लोगाें की आंखें नम हो गईं। दोनों का एक ही घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उधर, घटना के बाद से दोनों परिवार में मातम छाया हुआ है।

नगर पंचायत मझौलीराज के वार्ड नंबर आठ मिश्र टोला निवासी अभिषेक मिश्रा (20) अपने साथी कार्तिक मिश्रा उर्फ बिट्टू (20) व अविनाश गुप्ता (22) के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम घर से किला चौराहा घूमने के लिए बाइक से निकले। वह मझौलीराज- मैरवा मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, कि तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों युवक हवा में उछलते हुए सड़क पर गिर पड़े। बाइक पर बीच में बैठे कार्तिक मिश्रा उर्फ बिट्टू पुत्र अशोक मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अभिषेक मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा की देर रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं आशीष गुप्ता का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने कहा कि पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पिकअप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed