फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lar-Nawalpur road damaged, passengers traveling risking their lives

Deoria News: लार-नवलपुर मार्ग क्षतिग्रस्त, जान जोखिम में डाल यात्रा कर रहे राहगीर

Wed, 11 Jan 2023 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Lar-Nawalpur road damaged, passengers traveling risking their lives
क्षतिग्रस्त लार नवलपुर मार्ग।संवाद - फोटो : DEORIA
लार-नवलपुर मार्ग क्षतिग्रस्त, जान जोखिम में डाल यात्रा कर रहे राहगीर
विज्ञापन

लार। लार से नवलपुर जाने वाला मार्ग बदहाल हो गया है। जगह जगह गड्ढे बन गए हैं। ऊपर से गिट्टियां बिखरी हुईं हैं। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में हादसे की आशंका बनी रहती है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इसे ठीक नहीं करा रहे हैं। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है।
तकरीबन तीन वर्ष पूर्व नवलपुर से लार बाईपास मार्ग का निर्माण 20 करोड़ से अधिक की लागत से कराया गया था। सड़क बनने के पांच माह बाद से ही टूटने लगी। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत के बाद सड़क का मरम्मत कराया गया था। इधर सड़क तकरीबन छह माह से पुन : जगह-जगह टूट गई है। रास्ते में सिर्फ गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। ऊपर से सड़क की गिट्टियां बिखरी हुईं हैं। रास्ते से गुजरने वाले बाइक व साइकिल सवार इन गिट्टियों पर फिसल कर घायल हो रहे हैं। जबकि इस सड़क से इलाके के लोगों का प्रत्येक दिन जिला मुख्यालय, तहसील आना जाना होता है। विभागीय लापरवाही के चलते इस सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

उधर इसी सड़क में लार बाईपास मार्ग में डेढ़ वर्ष पूर्व से सड़क के बीच सिर्फ आरसीसी की पट्टियां ढाल कर छोड़ दी गई हैं। इन पट्टियों में मोटी दरार पड़ गई है। बाइक से गुजरने वाले राहगीरों का वाहन सड़क के कोर पर फिसल जा रहा है। इसमें कई लोग घायल हो चुके हैं। लार के पिपरा चौराहा से मेहरौना को जाने वाला रामजानकी मार्ग खस्ताहाल है। सड़क पर सुतावर तिराहा के सामने से मेहरौना तक गड्ढा हो गया है। जबकि यह रास्ता बिहार को जोड़ता है। वहीं पिपरा चौराहा से पिंडी, जाने वाले मार्ग में दो से ढाई फीट तक गड्ढे हैं। इसके लिए क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क को ठीक कराने की मांग की थी। इसके बावजूद अभी तक सड़क को ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed