फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Land stuck on the bypass road, farmers landed on the road

Deoria News: बाईपास मार्ग की भूमि का फंसा पेच, किसान सड़क पर उतरे

Mon, 29 May 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 29 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Land stuck on the bypass road, farmers landed on the road
बरहज के देवरिया बाइपास पर प्रदर्शन करते और एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपाई संवाद
देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सिरजम के पास से 22 किमी लंबा बनाया जाना है बाईपास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सिरजम के पास से 22 किमी लंबा निकलने वाले बाईपास में क्षेत्र के किसानों की भूमि का पेंच फंसता नजर आ रहा है। सोमवार को भूमि बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी ज्ञापन सौंपा। किसानों का सुझाव है कि बाइपास की जगह पर कम खर्च में शहर में फ्लाई ओवरब्रिज बनाया जा सकता है। किसानों ने हुंकार भरी है कि किसी भी कीमत पर वह जमीन नहीं देंगे।
एसडीएम सदर सौरभ सिंह को ज्ञापन देकर किसानों ने बाईपास मार्ग का विरोध जताया है। किसानों का कहना है कि अति लघु सीमांत काश्तकार हैं। जिनके जीने का एक मात्र साधन खेती है। भूमि बिना उनकी सहमति के जबरदस्ती ली जा रही है। किसान अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि प्रस्तावित बाइपास मार्ग को किसानों के हित में रोक दिया जाना चाहिए। सिविल लाइंस पर फ्लाई ओवर बनाकर जाम से निजात दिलाया जा सकता है। इससे किसानों की भूमि बच जाएगी। पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने बताया कि किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनके बिना जानकारी के जमीन पर पत्थर गाड़ दिया गया है। उमाशंकर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि बाइपास मार्ग किसानों की कमर तोड़ देगा। माल गोदाम अगर अहिल्यापुर में शिफ्ट हो जाए तो जाम अपने आप समाप्त हो जाए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह ने कहा कि जब तक किसानों की समस्या का निदान नहीं हो जाता है तब तक सड़क का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में भाकियू नेता विनय सिंह, अनिल मणि, दूधनाथ मणि, चंदन बाबा, वीरेंद्र सिंह सहित दर्जनों किसान शामिल रहे।

बाईपास पर सपाइयों और किसानों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा पत्रक
फोटो समाचार-29डीईओ 131, 132
रामजानकी मार्ग के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के सर्किल रेट तय करने की कर रहे थे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित तहसील बाइपास पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। सभी रामजानकी मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण में सर्किल रेट तय करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को संबोधित पत्रक एसडीएम योगेश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में स्व.चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा के बाद बाइपास पर पहुंच गए और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि शासन के निर्देश पर प्रशासन रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर किसानों की भूमि पर पिलर लगवा रहा है। जमीन का सर्किल रेट तय किए बिना कब्जा किया जा रहा है। किसानों ने सर्किल रेट तय नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। लोग 10 लाख रुपये कट्ठा की जमीन का उचित कीमत देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान बाबूलाल प्रजापति, अजय यादव, कृष्णनंदन, मनोज यादव, शेर यादव, सदानंद, विकास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed