{"_id":"5fdf933a8ebc3e3eb367734a","slug":"lady-made-hangama-in-emmergency-ward-deoria-news-gkp3776573126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में महिला ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में महिला ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में महिला ने किया हंगामा
देवरिया। जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में रविवार को एक महिला ने हंगामा किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वह चिकित्सक की कुर्सी पर बैठ गई। यह देख चिकित्सक व फार्मासिस्ट कक्ष छोड़कर भाग निकले। स्वास्थ्य कर्मियो व गार्डों ने महिला को किसी तरह शांत कराया। इस बीच मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इमरजेंसी में डा.रोहित सिंह और फार्मासिस्ट की ड्यूटी पर थे। इसी बीच सुबह शहर के रामनाथ देवरिया मुहल्ला निवासी महिला इमरजेंसी में पहुंची और हंगामा करने लगी। चिकित्सक कक्ष में जाकर डाक्टर की कुर्सी पर बैठ गई। उसके हल्ला करने से चिकित्सक और फार्मासिस्ट कक्ष छोड़ भाग चले। वह कुर्सी पर बैठ कर अपने पति या पिता को बुलाने की बात पर अड़ी थी। थोडी देर बाद चिकित्सक ने महिला को समझाते हुए कुर्सी से हटाया और वह लौट गई। इस बावत डा. रोहित सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रोगी लग रही थी। उसका इलाज किया गया और घर लौट गई। उसके व्यवहार से कर्मचारी परेशान रहे। इस दौरान पुलिस को फोन किया गया तो पुलिस ने कहा कि वह कोतवाली में भी आकर हंगामा कर चुकी है।