फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lady died in road accident

रामजानकी मार्ग पर टहल रही महिला की हादसे में मौत

Sun, 18 Apr 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
lady died in road accident
रामजानकी मार्ग पर टहल रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। रविवार की भोर में सड़क पर टहल रही महिला को किसी वाहन की चपेट में आ गई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर बिहार की तरफ भाग निकला। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
लार थाना क्षेत्र के फत्तेहबाग निवासी स्व. शिवनारायण मद्धेशिया की पत्नी कमला देवी (60) रोज की तरह रामजानकी मार्ग पर करीब चार बजे भोर में टहल रही थीं। इसी बीच लार की तरफ से आ रहे वाहन ने पीछे से चपेट में ले लिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद सड़क पर चल रहे लोगों ने महिला का शव देख इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महिला के दो बेटे हैं। पति की मौत पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस बाबत थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान किसान की मौत
इलाज के दौरान किसान की मौत
एकौना। गेहूं का डंठल जलाते समय तीन दिन पहले गंभीर रूप से झुलसे एक किसान की रविवार को मौत हो गई। उनका इलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा था।
एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भगवान माझा निवासी विक्रम गौड़ 60 वर्ष 15 अप्रैल की शाम पचलडी डीह चौराहे से घर जा रहे थे। इसी दौरान बेलवा दुबौली सरेह के खेत में किसी ने गेहूं का डंठल जला था। जिसस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। रास्ते से गुजरे रहे विक्रम आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने उनको इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed