{"_id":"5e42ef428ebc3ee5a85f4a23","slug":"labours-are-in-favour-of-se-deoria-news-gkp3407091142","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसई के पक्ष में उतरे बिजली मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसई के पक्ष में उतरे बिजली मजदूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसई के पक्ष में उतरे बिजली मजदूर
बोले, भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर एसई का विरोध कर रहे जेई
वर्षों से देवरिया में जेई की है तैनाती, संघ को ढाल बनाकर कर रहे विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रवर्तन दल के जेई और एसई के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। गायत्री मंदिर के समीप बैठक कर बिजली मजदूरों ने प्रवर्तन दल के जेई का आरोप गलत बताते हुए एसई के पक्ष में हुंकार भरा। मजदूरों की मानें तो भ्रष्टाचार पर रोक लगाने पर सभी जेई संघ की आड़ में उनका विरोध कर रहे हैं, जो गलत है।
विद्युत मजदूर संगठन के संयोजक दयाशंकर सिंह ने कहा कि एसई सतगुरु श्रीवास्तव पर लगाया जा रहा आरोप निराधार है। प्रवर्तन दल के जेई आनंद यादव की तैनाती देवरिया में काफी दिनों से है। जांच के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की शिकायत पर एसई ने जेई को बुलाकर समझाया तो सभी जेई एक राय होकर संघ की आड़ में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकांश जेई काफी दिनों से शहर के उपकेंद्रों पर तैनात हैं। इनके खिलाफ कोई भी अफसर बोलता है, तो संघ की मदद लेकर उसका विरोध किया जाता है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए एसई विभाग में ऊंची पैठ रखने वाले जेई व अन्य कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू किया है तो नागवार लग रहा है। जूनियर इंजीनियर संघ की ओर से एसई के खिलाफ दिया जा रहे धरने की जितनी निंदा की जाए कम है। विद्युत मजदूर संगठन एसई का समर्थन करते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कृष्ण मुरारी मौर्या ने कहा कि जेई मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई जरूरी है। इस दौरान सुरेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, सुनील तिवारी, राजेश्वर सिंह, अरुण कुमार वर्मा, संजय पासवान, दिवाकर, अण कुशवाहा, सूरज, ईश्वर प्रसाद, रमेश यादव, संदीप कुशवाहा, सुधीर आदि मौजूद रहे।