फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   labour died in accident 5 injured

टेंपो पलटने से एक मज ूर की मौत, कई घायल

Sun, 09 Feb 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
labour died in accident 5 injured
टेंपो पलटने से मजदूर की मौत, कई घायल
विज्ञापन

नकटा पुल के पास रविवार की सुबह हुआ हादसा
इलाके के हरपुर गांव का रहने वाला था राकेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। स्थानीय थानाक्षेत्र के नकटा पुल के पास रविवार की सुबह साढ़े दस बजे एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें गंभीर रूप से घायल इलाके के हरपुर गांव निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार कराया जा रहा है।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के हरपुर गांव निवासी राकेश यादव (24) गांव के अन्य लोगों के साथ लगन में भोजन बनाने का काम करता था। शनिवार को वह अपने छह साथियों संग रामपुर कारखाना इलाके के हरपुर कला गांव में भोजन बनाने गया था। रविवार को सभी एक टेंपो रिजर्व कर घर आ रहे थे। टेंपो अभी गौरीबाजार के नकटा नाले के पास पहुंचा थी कि अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सभी मजदूर घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। टेंपो में सवार हरपुर गांव के राकेश यादव (24), राजू मद्धेशिया (25), कपिलदेव गौड़ (65), रामायण गौड़ और कई अन्य मजदूर जख्मी हो गए। चालक मौका देखकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल और मामूली रूप से घायलों को सीएचसी गौरीबाजार में भर्ती कराया। उपचार के दौरान ही राकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। राकेश तीन भाइयों में बीच का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। मौत की सूचना मिलते ही पिता जयराम यादव, माता सुराती देवी, बहन अंजू देवी एवं अन्य का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गौरीबाजार थाने के इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि टेंपो पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में अधेड़ घायल
लार। थाना क्षेत्र के धवरिया गांव निवासी कमला चौहान किसी काम से लार बाजार जा रहे थे। अभी वह नगर के सोनराबारी के निकट पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी लार पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

्र
स्कूली बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
सलेमपुर। मझौलीराज के भगड़ा भवानी के समीप स्कूल बस और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। वहीं, एक युवक स्कूटी लेकर गिर गया। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मझौलीराज नगर पंचायत के वार्ड नम्बर तीन निवासी जिऊत का बेटा विशाल साहनी (15) स्वामीनाथ का बेटा धनंजय (16), बुद्धू यादव का (26) वर्षीय बेटा नरेश यादव एक ही बाइक से सलेमपर मझौलीराज मार्ग से शनिवार रात सलेमपुर आ रहे थे। वे अभी भगड़ा भवानी के समीप पहुंचे थे कि एक स्कूली बस ने टककर मार दी। घायलों को आसपास के लोगों ने आनन फानन सीएचसी पहुंचाया। वहीं, पप्पू कुशवाहा स्कूटी लेकर गिर गया। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed