फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   labour died during drinking water

Deoria News: मजदूरी करने गए वृद्ध मजदूर की पानी पीने के दौरान मौत

Sat, 08 Jun 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
labour died during drinking water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बघौचघाट। शुक्रवार को बेलम्हा बाजार गांव में एक वृद्ध मजदूर की पानी पीने के दौरान सांस रुक गई और मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अविवाहित वृद्ध मजदूर विदेशी पुत्र इंद्रासन निवासी ग्राम मलवावर बनरही मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। शुक्रवार को सुबह घर से मजदूरी करने के लिए थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलम्हा बाजार गांव गया था। जहां दोपहर में नल से पानी पीने गया। अभी एक घूंट पानी अंदर गया और अटक गया। इससे अचानक सांस रुक गई और मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed