{"_id":"6670a7ca991f9ad4840bfbc8","slug":"labour-died-by-current-deoria-news-c-208-1-deo1004-128082-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय मजदूर की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय मजदूर की करंट से मौत
Tue, 18 Jun 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
लार थाना क्षेत्र के डैनी गांव का रहने वाला बताया जाता है मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के डैनी के रहने वाले एक मजदूर की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई। वह भैंसही गांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डैनी का रहने वाले गुड्डू प्रसाद पुत्र रामबिलास मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बगल के गांव भैसही गांव में किसी का मकान बन रहा था। रविवार को वह अन्य मजदूरों के साथ मजदूरी करने गया था। जिस जगह मकान बन रहा था, उसके ऊपर बिजली का तार गया हुआ था। मजदूर गुड्डू ने छत पर चढ़ कर रॉड उठाया तो रॉड बिजली के तार में टकरा गया। इससे उसके शरीर में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई।
मौत की सूचना जब मजदूर के परिजनों को मिली तो परिजन मौके पर पहुंचकर रोने-बिलखने लगे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद गुड्डू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।