फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Laborer installing shuttering on stairs falls to death in deoria

देवरिया में हादसा: सीढ़ी पर शटरिंग लगा रहे मजदूर की गिरकर मौत, मची चीख-पुकार

Fri, 17 Nov 2023 05:40 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Nov 2023 05:40 PM IST
सार

देवरिया जिले में विनोद पटेल शटरिंग का काम करते थे। शुक्रवार को वह एक घर की दूसरी मंजिल पर सीढ़ी का शटरिंग लगा रहे थे। लंच करने के बाद वह जब दोबारा शटरिंग पर चढ़े तो अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर  गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Laborer installing shuttering on stairs falls to death in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में दूसरे मंजिल की सीढ़ी पर शटरिंग लगाते समय एक मजदूर नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सिसवा पांडेय गांव निवासी विनोद पटेल (50) शटरिंग का काम करते थे। शुक्रवार को वह नगर के वार्ड नंबर आठ हरैया के जयराम गुप्ता के घर दूसरी मंजिल पर सीढ़ी का शटरिंग लगा रहे थे। लंच करने के बाद वह जब दोबारा शटरिंग पर चढ़े तो अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह दूसरी मंजिल से पहली मंजिल पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


उसके साथ काम कर रहे मजदूर खून से लथपथ देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर जब परिवार के लोगों को हुई तो पत्नी शशि प्रभा, बड़ी बेटी कल्पना, नेहा और निशू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एंटी करप्शन की टीम ने बिजली निगम के बाबू को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा

कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि शटरिंग का काम करते समय गिराने से एक मजदूर की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed