{"_id":"68408f2872cb60db7c033be8","slug":"laborer-dies-after-falling-from-the-rooflaborer-dies-after-falling-from-the-roof-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-155211-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छत से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छत से गिरकर मजदूर की मौत
Wed, 04 Jun 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
मदनपुर। महदहा गांव में छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। वह बारिश आने पर छत से उतर रहा था। अचानक फिसल कर सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, महदहा गांव निवासी सत्यवान निषाद (40) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार की शाम उसका पूरा परिवार भोजन करने के बाद छत पर सोने चला गया। घर वालों के अनुसार, रात करीब 11 बजे बारिश आने पर सभी लोग बिस्तर लेकर नीचे आने लगे। सत्यवान की नींद पूरी तरह खुली नहीं थी और भी चल पड़ा।
संतुलन बिगड़ने पर वह छत से नीचे सड़क पर गिर गया। छत पर रेलिंग नहीं लगी थी। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। परिवार के लोग सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सात माह की दुधमुंही बच्ची को लेकर पत्नी रानी की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। संवाद